परेड की सलामी ली गई एवं परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया
आरा,15 मई 2026 को नवीन पुलिस केंद्र, भोजपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया।
आरा,15 मई 2026 को नवीन पुलिस केंद्र, भोजपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर द्वारा परेड की सलामी ली गई एवं परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने जवानों के टर्नआउट, वर्दी की स्वच्छता और उनके शस्त्रों के रख-रखाव को बारीकी से अवलोकन किया।
और मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए महोदय ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और उच्च स्तरीय अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय भोजपुर के दिशा-निर्देशन में सिपाही बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र भोजपुर(आरा) में प्रशिक्षणरत् नवनियुक्त सिपाहियों के लिए फायरिंग अभ्यास (लक्ष्याभ्यास) आयोजित किया जा रहा है।
डिहरी स्थित फायरिंग बट पर चलने वाले इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जवानों को अत्याधुनिक हथियारों को चलाने का कड़ा अभ्यास कराया जाएगा। पुलिस अनुशासन और सुरक्षा नियमों के कड़े पालन के साथ, इस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी उप-प्राचार्य-सह-पुलिस उपाधीक्षक(साइबर क्राइम) और अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
Divya Singh